फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड, एमएड, बीपीएड व एमपीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बीएड/एमएड/बीपीएड/एमपीएड पाठ्यक्रमों (सत्र 2021-22) में प्रवेश के लिए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बीएड प्रवेश परीक्षा 24 अक्तूबर और एमएड/बीपीएड/एमपीएड प्रवेश परीक्षा 25 अक्तूबर को संपन्न होंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले साल गढ़वाल विवि में बीएड/एमएड/बीपीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं हुई थी। उक्त पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया गया था। एमपीएड कोर्स वर्ष 2016-17 के अंतराल के बाद पुन: इस सत्र से शुरू होने जा रहा है। इस साल में प्रवेश परीक्षा पर सशंय की स्थिति बनी हुई थी। इस संशय को खत्म करते हुए 14 सितंबर को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने सत्र 2021-22 की बीएड/एमएड/बीपीएड/एमपीएड/पीएचडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रो. आरसी भट्ट को समन्वयक नियुक्त किया। बुधवार को विवि ने एडमिशन नोटिस जारी कर दिया। विवि के पीआरओ आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि 25 सितंबर से ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित की गई है। लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 15 अक्तूबर तक फार्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को बीएड और 25 अक्तूबर को एमएड/बीपीएड/एमपीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। 23 अक्तूबर को एमपीएड और 25 अक्तूबर को बीपीएड में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें