उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की ओर से पूर्व सैनिकों सहित क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जबकि भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बूथ स्तर पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को किट वितरित किए गए।
युवा मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार देर शाम तक आयोजित शौर्य दिवस के अवसर पर मंत्री ने लेफ्टिनेंट कर्नल ऋतु थपलियाल, अभिषेक बमोला, मेजर अमन गैरोला, डा. संदीप थपलियाल, बैंक पीओ स्वर्णिमा उनियाल, विकास ममगांई, शिवम उनियाल डा. अनिरूद्ध नेगी, डा. अंकुश रावत, डा. सोनिया रावत, इसरो वैज्ञानिक जयदीप कैंतुरा, डा. इशिता तिवाड़ी, सूर्याशी गुप्ता, अंजना रावत, शशांक ममगांई, प्रवीण पुंडीर, डा. अंकित गैरोला, डा. मारिषा पंवार, रिदा तौफिक, अत्रिका गैरोला सहित विभिन्न विद्यालयों के 20 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।