फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में हिंसा: हिंसक बवाल के बाद स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला

Thu, 08 Feb 2024 10:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Uttarakhand News: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ा गया, जिसको लेकर शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बवाल को देखते हुए हल्द्वानी में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
हल्द्वानी में कल स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए बवाल को देखते हुए हल्द्वानी में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि वनभूलपुरा में हुए हंगामे के मद्देनजर नौनिहाल और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हल्द्वानी में धार्मिक स्थल पर चला बुलडोजर, 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, जानें बवाल की वजह

बता दें कि, नैनीताल जिले के हलद्वानी में गुरुवार शाम को जमकर हिंसा हुई। हलद्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसे को हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर जमकर पथराव किया गया। पथराव के अलावा कई जगहों पर आगजनी भी कई गई। पथराव में 50 से भी अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हिंसा की घटना के बाद पुलिस फोर्स के साथ-साथ केंद्रीय बलों को भी भेजा जा रहा है। इसके अलावा शहरभर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। वहीं, हलद्वानी में शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें