फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morning News: महिला ने कहा- पति ने मेरी बहन और बेटी के साथ...., भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप; पढ़ें खबरें

Mon, 02 Sep 2024 08:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

महिला बैंक कर्मचारी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और दहेज की मांग के चलते बेटी को डुबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। हल्द्वानी में नुमाइश के आखिरी दिन सस्ता सामान खरीदने को लेकर शनिवार देर रात जमकर मारपीट हुई। 
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- महिला बैंक कर्मचारी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और दहेज की मांग के चलते बेटी को डुबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Haldwani News: महिला बैंक कर्मी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, कहा- बेटी को भी मारने की कोशिश की

2- हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही नुमाइश के आखिरी दिन सस्ता सामान खरीदने को लेकर शनिवार देर रात जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि युवकों ने दुकानदारों को तमंचा दिखाते हुए पहले धमकाया और उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर एक दुकानदार को लहूलुहान कर दिया। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

Haldwani News: सस्ते में सामान देने से मना करने पर चाकू से हमला, नुमाइश में हुआ विवाद; दुकानदार घायल
विज्ञापन


3- अमर उजाला और पाल कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट की ओर से पाल कॉलेज में मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत सोमवार (आज) से नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से सभी 10 टीमों को जर्सी का वितरण किया जाएगा।
नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज आज, भिड़ेंगी 10 टीमें, इस खिलाड़ी को पाल कॉलेज देगा निशुल्क शिक्षा

4- खटीमा में जंगल से जलौनी लकड़ी लेने गए एक बुजुर्ग पर झाड़ियों के पीछे छिपे बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। बुजुर्ग के साथ गए उसके भाई के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बुजुर्ग की हालत में सुधार है।
Udham Singh Nagar News: जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग पर झपटा बाघ

5- अल्माेड़ा के एक भाजपा नेता के बाद अब लालकुआं के भाजपा नेता व नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर एक महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है।
Uttarakhand: लालकुआं में भाजपा नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें