फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशू के प्रकोप बरसने की बात कहकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, चौकी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ईसाई धर्म में दुख-दर्द दूर होने की बात कहते हुए कुछ लोग राजपुर पड़ाव क्षेत्र की एक महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। समझाने पर आरोपियों ने महिला के भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। इसके विरोध में परिजनों ने चौकी का घेराव कर हंगामा काटा। पुलिस ने छह नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के भोटिया पड़ाव चौकी में मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने चौकी का घेराव कर लिया। पुलिस को दी गई तहरीर में फूलमति ने बताया कि क्षेत्र के ही रहने वाले मौसम, अनीस, अनीत, विजय, रामप्रकाश और शालू काफी समय से उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने ईसाई धर्म में दुख-दर्द दूर होने और यीशु की कृपा होने जैसे प्रलोभन भी दिए। धर्म परिवर्तन न करने पर यीशु का प्रकोप बरसने और बीमारियों से ग्रसित होने की बात कहते हुए डराया। यह बात फूलमति ने अपने भाई रामू प्रधान और संतोष कुमार को बताई तो भाइयों ने इसका विरोध किया और आरोपियों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि मंगलवार सुबह आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके विरोध में परिजनों ने क्षेत्र के लोगों के साथ चौकी में हंगामा काटा।
इस पर पुलिस ने सभी छह नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली एसओ हरेंद्र चौधरी ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रामप्रकाश राना, मौसम कुमार और विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

-=- सीओ बोले-=-
मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है। पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछ कौन-कौन शामिल हैं और उनकी क्या मंशा है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।
-सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी
बाराबंकी से आए लोग धर्म परिवर्तन के लिए दे रहे झांसा
फूलमती के भाई संतोष का आरोप है कि करीब दो साल पहले बाराबंकी से 15-20 लोग यहां पहुंचे और कभी पुराने कपड़े तो कभी अनाज देकर प्रलोभन देना शुरू किया था। आरोप यह भी है कि जिस क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, वहां एक जगह पर करीब 60-70 घर हैं और दूसरी जगह पर करीब 150 से 250 परिवार रहते हैं। बताया कि आधी से ज्यादा आबादी को डरा धमकाकर और उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन भी काराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें