फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे थे पिता-पुत्र: डकैतों ने बोला धावा, दोनों को बंधक बनाकर पीटा, लाखों के जेवर और नगदी लेकर भागे

Wed, 20 Dec 2023 02:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में मंगलवार की देर रात दड़ियाल रोड पर स्थित स्कूल संचालक यशपाल सिंह चौहान के घर में नकाबपोश बदमाशों ने डकैती कर दी। बदमाशों की संख्या 8 बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। काशीपुर में सोमवार की रात रामनगर रोड पर एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले जाने की घटना के मामले में पुलिस अभी अपराधियों की तलाश कर ही रही है कि बीती रात दड़ियाल रोड पर स्थित स्कूल संचालक यशपाल सिंह चौहान के घर में नकाबपोश बदमाशों ने डकैती कर दी। बदमाशों की संख्या 8 बताई जा रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे नकाबपोश बदमाश यशपाल सिंह चौहान के घर में घुस आए। घर पर यशपाल सिंह चौहान और उनका बेटा हिमांग सो रहे थे। बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाकर पीटा। बता दें कि, मकान में दो युवतियां बतौर किराएदार रहती हैं। शोर सुनकर उनकी आंख खुल गई, तो उन्होंने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और फोन करके पड़ोसियों को जानकारी दी। जब तक पड़ोसी आए तब तक हथियार बंद नकाबपोश बदमाश लाखों रुपये के जेवर और नगदी लूटकर फरार हो गए।

ये पढ़ें- उत्तराखंड में चोरों का आतंक: एटीएम को उखाड़कर साथ ले गए बदमाश, हरियाणा और राजस्थान में भी कर चुके वारदार

विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा सहित नगर कोतवाली और आईटीआई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। अभी तक डकैतों का कुछ पता नहीं चल पाया है। यशपाल सिंह चौहान का यूपी के रामपुर जिले में मूंगा देवी स्मृति हाई स्कूल के नाम से स्कूल है। उनकी पत्नी शिक्षिका है जो बीती रात घर पर नहीं थी। बताया गया कि वह गांव गई हुई थी। सूचना पाकर वे भी सुबह घर पहुंची।
विज्ञापन


एसपी अभय सिंह ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई है। बताया गया की 2 दिन पहले यशपाल सिंह चौहान के घर के पास ही एक घर में ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर ली गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें