फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 20 Dec 2023 01:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक पिता-पुत्र कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव जबकि एक मृतक धारचूला का रहने वाला था। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सहित ग्रामीण खाई में गिरे शवों को निकालने में जुटे हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों की दुर्घटना में मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक है।

मृतक के नाम-
हरीश कापड़ी पुत्र स्व केदारदत्त कापड़ी (52)
शुभम कापड़ी (29) पुत्र हरीश कापड़ी
तीसरे मृतक का नाम रोहित बोनाल निवासी धारचूला बताया जा रहा है।

बता दें कि, इससे पहले भी बुधवार को एक कार नैनीपातल के समीप पाले में फिसल कर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। चारों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें