फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दो साल के बच्चे का मोह छोड़ आंदोलन में कूद गया था राम भक्त, पढ़ें संघर्ष की कहानी

Tue, 16 Jan 2024 05:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

1990 में राम मंदिर के लिए आंदोलन चरम पर था। उस दौरान हल्द्वानी के प्रकाश हर्बोला ने आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया। खबर में पढ़िए उनके संघर्ष की कहानी...
विज्ञापन
ram mandir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुखानी निवासी कार सेवक प्रकाश हर्बोला 1990 में करीब 34 साल के रहे होंगे। उस समय राम मंदिर के लिए आंदोलन चरम पर था। उस दौरान उनके घर बेटा हुआ था, लेकिन उनके मन में तो राम बसे थे। हल्द्वानी समेत कुमाऊं से 136 कार सेवकों ने अयोध्या जाने का निर्णय लिया तो प्रकाश भी उनमें शामिल हो गए। हीरानगर से कारसेवक चले ही थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस कारसेवकों को एचएन इंटर कॉलेज ले गई। शाम को बसों में भरकर उन्हें अल्मोड़ा ले जाया गया लेकिन वहां जेल में जगह नहीं मिली तो हवालबाग और उसके बाद मजखाली ले गए। मजखाली में 23 कार सेवकों को उतार दिया गया। 
बाकियों को अगले दिन बस से बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में बनी अस्थायी जेल में बंद कर दिया गया। कार सेवक प्रकाश बताते हैं कि यहां अन्य स्थानों से भी कार सेवक लाए गए थे। जेल में कच्चा खाना दिया जाता था। इसके खिलाफ उनके नेतृत्व में सभी ने भूख हड़ताल कर दी। अल्मोड़ा डीएम समेत कई अधिकारी मनाने पहुंचे लेकिन कार सेवकों ने हड़ताल जारी रखी। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: सफाई में लापरवाही पर पर्यावरण पर्यवेक्षक निलंबित, पत्नी बर्खास्त; जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन


अंत में जेलर ने निर्णय लिया कि कार सेवक अपना खाना स्वयं बनाएंगे और इसके लिए राशन उपलब्ध कराया गया। तब भूख हड़ताल टूटी। इस दौरान दो कार सेवक अस्पताल भर्ती भी रहे। 30 नवंबर को अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलने की सूचना मिली तो कार सेवक बागेश्वर की अस्थायी जेल से भाग निकले और बाजार में तोड़फोड़ शुुरू कर दी। बाद में पुलिस ने उन्हें फिर पकड़ लिया। जेल में रहने के दौरान कार सेवकाें ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और संघ की शाखा का संचालन भी किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें