फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सफाई में लापरवाही पर पर्यावरण पर्यवेक्षक निलंबित, पत्नी बर्खास्त; जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 16 Jan 2024 05:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जांच के बाद पर्यावरण पर्यवेक्षक को निलंबित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जांच के बाद पर्यावरण पर्यवेक्षक को निलंबित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी को बर्खास्त कर दिया। 

विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने 19 दिसंबर को शिकायत की थी कि पर्यावरण पर्यवेक्षक की पत्नी वार्ड में सफाई के लिए कार्यरत है, लेकिन वह काम पर नहीं आती है। पर्यवेक्षक भी कर्मियों के साथ गलत व्यवहार करता है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने इसकी जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनाई। 

ये पढ़ें- Uttarakhand: सीएयू सचिव ने स्टेडियम के लिए सीएम से की मुलाकात, धामी से मिला ये जवाब

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में शिकायत सही पाई गई। 11 जनवरी को सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी। नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से पर्यावरण पर्यवेक्षक रंजीत को निलंबित कर नगर स्वास्थ्य कार्यालय में अटैच कर दिया है। स्वच्छता समिति में कार्यरत रंजीत की पत्नी मीनू को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें