भारी वाहनों के लिए खोला गया हल्द्वानी का गौलापुल। संवाद
हल्द्वानी। एनएचएआई ने 25 टन भार क्षमता तक के वाहनों के लिए गौलापुल को खोल दिया है। 25 टन से अधिक और ओवरलोडेड वाहनों का संचालन पुल पर प्रतिबंधित रहेगा।
भारी बारिश के चलते गौला में आई बाढ़ के कारण गौला पुल की एप्रोच रोड बह गई थी। इसके बाद गौलापुल बंद हो गया था। एनएचएआई ने 14 दिन में एप्रोच रोड तो बना दी लेकिन भारी वाहनों के लिए इसे बंद ही रखा था। सोमवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र शर्मा ने गौला पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 25 टन भार क्षमता के लिए पुल को खोल दिया गया है। ओवरलोड और 25 टन से अधिक भार क्षमता के वाले वाहन पुल पर प्रतिबंधित रहेंगे। (माई सिटी रिपोर्टर)