फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसा पानी, जनता ने झेली परेशानी

विज्ञापन
हल्द्वानी में दोपहर में हुई बारिश में कालाढुंगी रोड में हुआ जलभराव। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। शुक्रवार शाम को हुई भारी बारिश से शहर फिर जलमग्न हो गया। शहर में चारों ओर सड़कें पानी से लबालब हो गईं। रकसिया नाले के उफनाने से पेयजल लाइन टूट गई।
विज्ञापन

कई लोगों के घरों और दुकानों में बरसात का पानी घुस गया। नवाबी रोड नहर ओवरफ्लो होने से कालाढूंगी रोड तालाब में तब्दील हो गई। स्टेडियम रोड, पटेल चौक, सिंधी चौराहा, रामपुर रोड, हीरानगर, जगदंबा नगर, कुल्यालपुरा, नैनीताल रोड, बरेली रोड तमाम इलाकों में लबालब पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतें हुईं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
इधर, सिंचाई विभाग के गौला बैराज प्रभारी अवर अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि गौला का जलस्तर 1400 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। गौला बैराज से सभी नहरें बंद की गई हैं और गौला के सभी गेट खोले गए हैं। सिर्फ जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट को पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश से शहर तरबतर, जलभराव से हुई परेशानी
हल्द्वानी। बारिश के चलते कालाढूंगी रोड बद्रीपुरा सहित निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं कमलुवागांजा रोड पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया। इधर, बनभूलपुरा क्षेत्र की गलियों में पानी भरने से स्थिति गंभीर हो गई। शनिबाजार का नाला भी उफान पर आ गया। इससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर में शुक्रवार को दो बार मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कालाढूंगी रोड पर जगह जगह जलभराव हो गया। गैस गोदाम रोड तिराहा, प्रेमपुर लोश्ज्ञानी रोड पर पानी भर गया। कमलुवागांजा में रोड पर पेड़ गिर गया। इस पर मुखानी पुलिस ने पेड़ को कटवाकर रास्ता साफ किया। लालडांठ रोड पर भी जलभराव से आवाजाही प्रभावित हुई। पानी से वर्कशाप लाइन की नालियां भी भर गईं। बद्रीपुरा, रोडवेज के सामने, हाईडिल गेट, वाकवे मॉल रोड पर भी जलभराव हो गया। इधर बनभूलपुरा क्षेत्र के इंदिरानगर नूरी मस्जिद के पास, उजाला नगर, काबुल का बगीचा, इंदिरानगर मोहम्मदी मस्जिद के पास जल भराव से लोग परेशान हो गए। बारिश के चलते देवलचौड़, एसडीएम कोर्ट के पास और सिंधी चौराहे पर जाम लग गया। बाद में किसी तरह से यातायात को सुचारु किया गया।
आरटीओ कार्यालय रोड पर लगा जाम
आरटीओ कार्यालय रोड पर अचानक वाहनों के आने से शुक्रवार दोपहर जाम लग गया। मौके पर पुलिस नहीं थी, जिससे काफी संख्या कार सवार बीच में ही फंस गए। पता चला कि आरटीओ के निर्देश पर वाहनों का फिटनेस कराने के लिए काफी संख्या में चालक वाहनों को लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें