फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में कांग्रेस के दान सिंह को हराकर फिर विधायक बने भाजपा के राम सिंह कैड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा ने सर्वाधिक 25 हजार 632 वोट प्राप्त कर चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दान सिंह भंडारी को 9844 मतों से हराया। भंडारी को 15 हजार 788 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी 12 हजार 474 वोट पाने में सफल रहे। जबकि भाजपा के बागी उम्मीदवार और पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह 5263 वोट ही प्राप्त कर सके। कैड़ा दूसरी बार लगातार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीता था।
विज्ञापन

एमबी कालेज परिसर में हुई मतगणना के आंकड़ों पर नजर डालें तो भीमताल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव में कुल 65073 मतदाताओं ने वोट डाले। जिसमें से राम सिंह कैड़ा को 25,632, दूसरे नंबर पर रहे दान सिंह भंडारी को 15,788 और तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय लाखन सिंह नेगी को 12474 वोट मिले। इसके अलावा भाजपा के बागी मनोज साह को 5263, बसपा के भुवन चंद्र आर्य को 935, सपा के विक्रम सिंह को 545, आप के संजय कुमार को 861, उक्रांद के हरीश जोशी राहुल को 1794, निर्दलीय प्रकाश चंद्र को 1656 व निर्दलीय सुरेश चंद्र आर्य को 398 मतों पर संतोष करना पड़ा। भीमताल विधानसभा में 792 लोगों ने नोटा का बटन दबाया जबकि 756 लोगों ने पोस्टल बैलेट से वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें