फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की पोखड़ा बस सेवा आज से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड कर्फ्यू में ढील के बाद पिछले डेढ़ माह से घाटे में चल रहे कोटद्वार डिपो की अधिकतर बसें अब चलने लगी हैं। नई एसओपी के तहत परिवहन निगम की बसें पूरी यात्री क्षमता के साथ संचालित हो रही हैं। बुधवार को देहरादून समेत पर्वतीय रूटों पर आठ बसें संचालित हुईं। बृहस्पतिवार से पोखड़ा बस सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

26 अप्रैल से जारी कोविड कर्फ्यू के बाद कोरोना संक्रमण के डर से लोगों ने यात्रा से परहेज किया, जिससे यात्रियों के अभाव में रोडवेज के कोटद्वार डिपो ने कई पर्वतीय रूटों पर बस सेवाओं का संचालन बंद कर दिया था। इससे परिवहन निगम लगातार घाटे में चल रहा है। कोटद्वार डिपो की कमाई साढ़े सात लाख रुपये से घटकर 5 से 10 हजार के बीच आ गई थी। कोविड कर्फ्यू में ढील की समय सीमा बढ़ने के बाद पिछले दो दिनों में कोटद्वार डिपो की स्थिति में भी सुधार देखने को मिल रहा है। बुधवार को देहरादून हरिद्वार रूट पर बाया लालढांग तीन बसें संचालित की गईं। झंडीचौड़, पौड़ी, धुमाकोट, त्रिपालीसैंण, बीरोंखाल के लिए एक-एक बस सेवा का संचालन हुआ। दो मई से बंद पोखड़ा बस सेवा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। वहीं कोटद्वार डिपो के एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि बुधवार को देहरादून समेत पर्वतीय रूटों पर आठ बस सेवाओं का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें