फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी नगर लैंसडौन में शासनादेश के तहत छावनी और खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डों की जांच के बाद एपीएल के 33 और बीपीएल के 14 अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को राशन कार्डों की जांच के लिए उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने आपूर्ति विभाग और छावनी विभाग के अधिकारियों के साथ कार्डधारकों के राशन कार्डों की घर-घर जाकर जांच की। उपजिलाधिकारी के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग की वरिष्ठ कर्मचारी मालती नेगी, छावनी विभाग के संजीव सिंह भी थे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड की जांच में 33 एपीएल कार्डधारकों के राशन कार्ड अपात्र श्रेणी में पाते हुए निरस्त किए गए हैं। 14 राशनकार्ड धारकों के कार्ड बीपीएल श्रेणी से एपीएल में बदले गए हैं। उक्त कार्डधारकों के पास सफेद कार्ड था। जांच में उनकी मासिक आय 15 हजार से ज्यादा पाई गई। उपजिलाधिकारी ने कार्डधारकों से 26 अगस्त तक राशन विभाग के कार्यालय में जाकर अपने कार्डों की जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें