फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरतोली गांव में महिला पर झपटा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखड़ा ब्लॉक के घरतोली गांव में घर के आंगन में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। गनीमत रही कि महिला को चोटें नहीं आईं। पिछले चार दिनों में गुलदार के हमले की यह दूसरी घटना है। घटना के बाद से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक किमगडीगाड़ दिनेश डोबरियाल ने बताया कि शनिवार शाम को करीब साढ़े सात बजे ग्राम घरतोली निवासी रचना देवी (26) पत्नी रूपचंद किसी काम से रसोई से आंगन में पहुंची। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। महिला और आसपास मौजूद ग्रामीणों के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया। घटना की सूचना पर देर शाम ही क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डीएफओ गढ़वाल से मोबाइल पर वार्ता कर तत्काल क्षेत्र में पिंजरा लगाने और वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंजर अधिकारी शुचि चौहान ने बताया कि गुलदार पकड़ने के लिए गांव में शाम तक पिंजरा लगा दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है। गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें