फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कण्वाश्रम को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा : तीरथ सिंह रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार न्यूज
विज्ञापन

कोटद्वार/कण्वघाटी। कण्वाश्रम में चल रहे वसंत महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को कोटद्वार नगर में स्कूली बच्चों की ओर से मार्च पास्ट निकाला गया। झंडाचौक में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मार्च पास्ट की सलामी ली और वसंत पंचमी के प्रतीक महोत्सव के पीले झंडे को फहराया। इसके बाद नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राम मंदिर और ज्ञानव्यापी की तरह ही कण्वाश्रम को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम के मुद्दे को वह संसद में कई बार उठा चुके हैं। केंद्र सरकार कण्वाश्रम को विश्व मानचित्र में लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कहा कि जिस तरह राम मंदिर बना है और ज्ञानव्यापी में पूजा का अधिकार मिला है। उसी तरह कण्वाश्रम का विकास भी जल्द कराया जाएगा। इससे यहां कि संस्कृति सबसे सामने आ सके। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जहां अंग्रेजों के काले कानूनों से मुक्ति मिली है। वहीं, वन नेशन वन एजूकेशन लागू कर मैकाले शिक्षा पद्धति को खत्म किया गया। इससे मातृभाषा हिंदी और अन्य राज्य भाषाओं को महत्व मिला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। इगास पर्व की तरह ही कण्वाश्रम के वसंत पंचमी महोत्सव को भी भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के समक्ष कण्वाश्रम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग रखी। समिति के संयोजक मंजुल डबराल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन




इस मौके पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सौरव नौडियाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, सुनील रावत, रानी नेगी, शशिबाला केष्टवाल, बीना रावत, सिमरन बिष्ट, विजय लखेड़ा, वीरेंद्र भारद्वाज, मोहित कंडवाल, निवर्तमान पार्षद मनीष भट्ट, जेपी बहुखंडी, नीना बैंजवाल, शांति थापा, आशा देवी आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन डॉ. पद्मेश बुड़ाकोटी ने किया।
विज्ञापन


.



रस्साकसी प्रतियोगिता में शिव शक्ति बाबा कीर्तन मंडली रही प्रथम

कण्वघाटी। उद्घाटन सत्र के बाद कण्वाश्रम स्थित मेला स्थल पर महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। रस्साकसी प्रतियोगिता में शिव शक्ति बाबा कीर्तन मंडली विजेता और भगवती कीर्तन मंडली उपविजेता रही। इस मौके पर कुर्सी दौड़ और जलेबी दौड़ के साथ ही विद्यालय स्तर की वालीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताओं के प्रथम दौर की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। महोत्सव में अल्मोडा़ के छोलिया टीम और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।



.

फोटो समाचार



जारी

अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें