कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत स्थापित देवभूमि उद्यमिता केंद्र की बैठक में प्रस्तावित 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रोग्राम के संपादन के संबंध में चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पवांर ने इस प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण से संबंधित दिशा निर्देश दिए। साथ ही प्रोग्राम के संपादन संबंधी आवश्यक निर्णय भी लिए गए। बैठक में उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. सुनीता नेगी, डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. सरिता चौहान, डॉ. मुकेश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद