फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक और नीट की परीक्षा एक ही दिन होने से छात्रों में असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष और नीट की परीक्षा एक ही दिन रविवार 12 सितंबर को होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी है। छात्रों ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजकर परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की, जिससे छात्र-छात्राएं दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीजी कालेज कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार के माध्यम से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष का परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसके तहत रविवार 12 सितंबर को बीए और बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा रखी गई है। उसी दिन नीट की परीक्षा भी होनी है। कहा कि नीट की परीक्षा में प्रतिवर्ष हजारों छात्र शामिल होते हैं, लेकिन दोनों परीक्षाएं एक ही दिन होने से छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी है। ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा की तिथि में बदलाव करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरव पांडेय, तरुण ईष्टवाल, विकास सिंह, रजत मेहरा और अभिषेक अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें