उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कोटद्वार इकाई के वार्षिक चुनाव में जसविंद्र सिंह अध्यक्ष, विनोद गुसाईं को शाखा मंत्री और सुनील जुयाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर डिपो परिसर में काफी गहमागहमी बनी रही।
नवनिर्वाचित शाखा मंत्री विनोद गुसाईं ने बताया कि वरिष्ठ कर्मी रामप्रकाश और हरेंद्र राणा की अगुवाई में चली चुनाव प्रक्रिया में 115 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में दो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह और रमेश पाल थे। जसविंद्र सिंह को सर्वाधिक 98 वोट पड़े, जबकि रमेश पाल 16 वोट ही हासिल कर सके। निर्वाचन अधिकारी ने जसविंद्र सिंह को विजय निर्वाचित होने की घोषणा की। शाखा मंत्री पद पर विनोद गुसाईं और कोषाध्यक्ष पद पर सुनील जुयाल का निर्विरोध चयन हुआ। विजयी पदाधिकारियों ने संगठन के हित में सभी को साथ लेकर काम करने का संकल्प लिया।