यमकेश्वर के पंचूर गांव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाक
- फोटो : KOTDWAR
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही भाजपा के प्रचंड बहुमत से जीत का जश्न न सिर्फ यूपी में मना, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत स्थित पैतृक गांव पंचूर में जीत का जश्न मना। ग्रामीणों ने उनके घर पर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी भी उनकी जीत से काफी खुश हैं।
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ होने के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों की नजर टीवी पर टिकी रही। जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि यूपी में दोबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है और योगी आदित्य नाथ भी बंपर वोटों से जीत रहे हैं, तो परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनकी मां सावित्री देवी, चाची शकुंतला देवी, शशिकला देवी, बुआ सरस्वती देवी, भाभी आशा देवी, दीदी लक्ष्मी देवी, भाई महेंद्र सिंह बिष्ट को बधाई दी। ग्रामीण कीर्ति मोहन बडोला, भगत सिंह, जयदीप सिंह आदि ने विश्वास व्यक्त किया कि योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री की कमान संभालकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे। यूपी ही नहीं इसका लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा।