फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि दुगड्डा की ओर से राज्य योजना से कोटद्वार भाबर की करीब 77 गली मोहल्लों की सड़कों का इंटर लॉकिंग टाइल्स और सीसी पुनर्निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। अब लोगों को जल्द ही गड्ढों से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से अब तक बरसात में आई आपदा से गली मोहल्लों की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सड़कों पर गड्ढे होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मांग पर शासन की ओर से राज्य योजना से करीब 77 गली मोहल्लों की सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की ओर से मार्गों के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत निंबूचौड़ क्षेत्र में 5 सड़कों, दुर्गापुरी क्षेत्र में 7 सड़कों, हल्दूखाता, झंडीचौड़, जशोधरपुर, रामदयालपुर, और लोकमणिपुर में 7 सड़कों, बालासौड़, रतनपुर, पदमपुर मोटाढांक, शिवराजपुर में 9 सड़कों का इंटर लॉकिंग टाइल्स एवं सीसी से पुनर्निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा रतनपुर, कौडिया-मोटाढांक मार्ग, लालपानी में 3 संपर्क मार्गों पर इंटर लॉकिंग टाइल्स से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिवपुर, लालपुर, सिताबपुर मुख्य मार्ग से 13 सड़कें, सिताबपुर, पदमपुर, सिमलचौड़ में 7 समेत करीब 77 गली मोहल्लों की क्षतिग्रस्त सड़कों का इंटर लॉकिंग टाइल्स से निर्माण कराया जा रहा है। वहीं लोनिवि दुगड्डा के सहायक अभियंता सुदेश बिंजोला ने बताया कि राज्य योजना से करीब 77 गली मोहल्लों की सड़कों के टाइल्स से निर्माण के लिए 15.81 करोड़ की स्वीकृति मिली है। विभाग की ओर से निर्माण कार्य के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें