फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की पौराणिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रिखणीखाल इकाई की ओर से आयोजित दीपावली मिलन सम्मेलन में रिखणीखाल क्षेत्र की पौराणिक परंपराओं और लोक संस्कृति के संवर्द्धन और संरक्षण पर चर्चा की गई। इस दौरान लोगों ने पहाड़ की पौराणिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

निंबूचौड़ स्थित पार्थ वेडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मेलन का मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोग अपने गांव छोड़कर शहरों में बस गए हैं, जिसके कारण गांव की लोक संस्कृति, पौराणिक परंपराएं विलुप्त होती जा रही हैं। पूर्व में क्षेत्र में मेला लगता था, जहां पर बेटियां अपने मायके आकर मेले में सभी से मुलाकात करती थीं, लेकिन शहर में आने के कारण यह सब बदल गया है। इसके संरक्षण और संवर्द्धन के लिए एक बार फिर से प्रतिवर्ष कोटद्वार में मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उम्मेद सिंह नेगी, दिनेश रावत, विकास देवरानी, मोहन सिंह नेगी, ठाकुर सिंह रावत, सादर सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, रघुवीर गुसाईं, महेंद्र सिंह नेगी, राकेश देवरानी, अमित नेगी, बीरेंद्र, भारद्वाज और बची लाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन धनपाल सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें