फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावेदारी में अकेली थी दौड़, अब हैट्रिक के लिए जोर

विज्ञापन
पथरी में हरिद्वार ग्रामीण से कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को प्रत्याशी घोषित होने पर खुशि? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार ग्रामीण से भाजपा से स्वामी यतीश्वरानंद तीसरी बार मैदान में हैं। स्वामी टिकट की दौड़ में अकेले थे। भाजपा हाईकमान ने टिकट तो तय कर दिया, अब देखना है कि कांग्रेस यहां से किसे मैदान में उतारती है।
विज्ञापन

स्वामी यतीश्वरानंद मौजूदा सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में सबसे ताकतवर कैबिनेट मंत्री हैं। 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराने के बाद स्वामी प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं में आए। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से स्वामी के अलावा किसी ने टिकट की दावेदारी नहीं की थी। लिहाजा, पार्टी हाईकमान से तय था स्वामी ही मैदान में आएंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा हाईकमान ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। स्वामी ही नहीं बल्कि दूसरे नेताओं की नजर भी अब कांग्रेस के प्रत्याशी पर टिकी है। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें