फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों से जुड़ी समस्याओं व निस्तारण को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कार्यरत औद्योगिक संगठन सिडकुल इंटरप्रूनेर वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा), बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन और रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन रुड़की ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर मंथन किया। इस मौके पर उद्यमियों ने उद्योगाें से जुड़ी समस्याओं को निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

सिडकुल स्थित होटल में हुई बैठक में जिला उद्योगों केंद्र के माध्यम से आनंद जोशी ने सिंगल विंडो सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी और उद्योगों को इसको लेकर आ रही समस्याओं का समाधान बताया। उन्होंने बताया कि इसके साथ अभी तक विद्युत, अग्निशमन, उद्योग विभाग सिडकुल, प्रदूषण के अलावा 12 विभाग जोड़े जा चुके हैं। जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने उद्योगों को विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रदूषण नियंत्रण विभाग से रीजनल ऑफिसर सुभाष पंवार ने विभाग की और से उद्योगों को दी जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्रों को जारी करने में विभाग की और से तेजी लाने का आश्वासन दिया।
राज्य कर विभाग की ओर से शामिल बीर सिंह और धर्मेंद्र राज चौहान को उद्योगों ने पुराने वैट केसों को लेकर और जीएसटी को लेकर आ रही समस्याओं से अवगत कराया। पंजाब एंड सिंध बैंक की और से रवि मेहरा और महिमा अग्रवाल ने उद्योगों को बैंक के द्वारा अपने उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी और उद्योगों को कम ब्याज दरों पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से हिमेश कपूर और केतन भारद्वाज ने किया। बैठक में मनोज मिश्रा, राजन चौहान, रवि मिश्रा, सुलभ जैन, ददन सिंह, निकेत राठी, संजय बंसल, आत्मा सिंह, सुनील पांडे, सुखदेव सिंह विरदी, साधु राम सैनी, अमित राकेश मित्तल, अजय गर्ग, सुनील धीमान, मोहम्मद शहजाद, अनुज चौहान, पुनीत गोयल, अविनाश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें