फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज के छात्र देवस्य की विशेष शोध को मिला उत्कृष्ट स्थान

विज्ञापन
शैलदीदी से आशीर्वाद लेता छात्र देवस्य देसाई । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के कक्षा 11 के छात्र देवस्य देसाई के पर्यावरण अभियांत्रिकी के क्षेत्र में किए जा रहे शोध को विशेष सराहना मिली। देवस्य के शोध का विषय ट्राइकोडर्मा उपचार के माध्यम से मानवीय मल को परिवर्तित कर किसानों के लिए उपयोगी बनाया है। इसके अलावा भी देवस्य देसाई कुछ अन्य विषयों पर भी देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या के निर्देशन में शोध में जुटे हैं।
विज्ञापन

विगत दिनों राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद और यूकॉस्ट ने बाल विज्ञान कांग्रेस आनलाइन आयोजित की थी। इसमें गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के देवस्य के शोध को जिला स्तर पर उत्कृष्ट स्थान मिला है। शनिवार देर शाम परिषद के वरिष्ठ अधिकारी ने शांतिकुंज पहुंचकर देवस्य को मेडल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। रविवार को शैल दीदी से भेंटकर उनसे आशीष एवं भविष्य के लिए मार्गदर्शन लिया। बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद समन्वयक सुरेश चंद ने बताया की इस बार की कांग्रेस में सतत जीवन के लिए परितंत्र प्रौद्योगिकी अभी कल्पना विकास मॉडलिंग एवं योजना सामाजिक नवाचार जीवन के लिए पारंपरिक ज्ञान प्रणाली पर बाल विज्ञानियों द्वारा अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें