फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से स्मैक लेकर देहरादून जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली से स्मैक लेकर देहरादून जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। तस्करों से 65 ग्राम स्मैक के साथ चाकू व कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चौहान के मुताबिक वह चंडी घाट चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित के साथ विधानसभा चुनाव में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चंडी पुल पर रात ढाई बजे चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नजीबाबाद की तरफ से आ रही कार को रोककर चेकिंग की गई तो उसमें सवार साजिद निवासी चकशाह नगर नेहरू कॉलोनी देहरादून मूल ग्राम उरैना थाना बजीरगंज जिला बदायूं के पास से 35 ग्राम स्मैक व चाकू और व बबलू बेग निवासी चकशाह नगर नेहरू कॉलोनी मूल ग्राम मजनूपुर थाना भगोरा जिला बरेली से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से स्मैक लाकर देहरादून में फुटकर में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें