फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन

विज्ञापन
भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते आप पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। आज देश में बढ़ती महंगाई सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है। देश का हर वर्ग अपने को पीड़ित ओर शोषित महसूस कर रहा है। 15 दिन में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी है। अच्छे दिन का वादा करके यह सरकार सत्ता में आई थी, लेकिन जनता खुद को ठगा महसूस करने लगी है। वरिष्ठ नेता अनिल सती ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को काबू में पाने में असफल साबित हुई है। युवा बेरोजगार हैं।
प्रदर्शन करने वालों में संगठन मंत्री तनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रभारी यशपाल चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू नारंग, जिलाध्यक्ष पूर्वांचल दीपक मिश्रा, जिलाध्यक्ष सासी समाज मोर्चा डॉ. एसके सिसोदिया, कमलेश चौहान, राकेश यादव, गीता देवी, संजीव चौहान, अर्जुन सिंह, लीगल सेल विंग एडवोकेट सचिन बेदी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार, शाह अब्बास, दिनेश और आशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें