फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: महिला से ठगी करने वाले आरोपी की धुनाई

Thu, 11 Nov 2021 08:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बैंक से नकदी निकालकर ले जा रही महिला से ठगी करने के शक पर युवक को राहगीरों ने पकड़ लिया। आरोपी की धुनाई कर उसके पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल सेक्टर एक में स्थित इलाहाबाद बैंक से बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग महिला नकदी निकालकर जा रही थी। बैंक के बाहर बुजुर्ग ने शोर मचाया कि एक युवक को रकम गिनने के लिए दी थी। लेकिन युवक ने रकम गिनते हुए कम कर दी। बुजुर्ग के शोर मचाने पर राहगीर एकत्र हो गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक की जमकर धुनाई भी की। वहीं बुजुर्ग महिला से लूट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिसके बाद पता चला कि बुजुर्ग के पास रकम पूरी है, उसने रुपए गिनने के लिए युवक को दिए थे। युवक को रानीपुर पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बुजुर्ग महिला को गलतफहमी हुई थी। रुपये पूरे मिलने पर महिला घर चली गई। युवक से पूछताछ कर रहे है, वह ज्वालापुर का रहने वाला है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने कराई लोगों की परेड़
पथरी। पुलिस ने थाने में अवैध शराब के मुकदमों में जेल गए लोगों की परेड कराई। उन्हें चेताया कि यदि वह फिर से अवैध शराब के मामले में पकड़े गए, तो उन पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें