फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा प्रत्याशी बनाने पर बगावत, एससी मोर्चा के पांच नेताओं ने पार्टी छोड़ी

विज्ञापन
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की मौजूदगी में टनकपुर में कांग्रेस में शामिल भाजपा एससी मोर्चा के चा? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रत्याशी की घोषणा के दो दिन बाद भाजपा में असंतोष के स्वर मुखर हो गए। विधायक को टिकट मिलने पर पार्टी छोड़ने की धमकी देने वाले नेताओं में से अनुसूचित मोर्चा के चार जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने पार्टी से नाता तोड़ दिया है। इन नेताओं ने शनिवार को पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। वहीं इससे पूर्व शनिवार को भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन कुमार ने पार्टी से इस्तीफे का पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष को भेज दिया।
विज्ञापन

भेजे पत्र में कुमार ने पार्टी प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी पर विकास की अनदेखी कर अनुसूचित समाज से भेदभाव का आरोप लगाया है। कहा कि इससे पहले भी विधायक के पूर्व प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि और भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति नरेश सकारी भी उपेक्षा की वजह से पार्टी छोड़ चुके हैं। अभी मदन किसी दल में शामिल नहीं हुए हैं जबकि भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, मंत्री राजा वाल्मीकि पार्टी छोड़ कांग्रेस में चले गए।
भाजपा एसपी मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन कुमार को शनिवार को पार्टी से निकाल दिया गया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन

दीप चंद्र पाठक, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
मतदाताओं को लुभाने के लिए ले जाए जा रहे भाजपा के 100 हुड जब्त
टनकपुर (चंपावत)। मतदाताओं को लुभाने के लिए ले जाई जा रही 100 हुड शनिवार शाम को प्रशासन ने जब्त कर ली। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि पुलिस की टीम ने प्रचार सामग्री (पर्चे, बैनर, पोस्टरों) के भीतर रखी इस सामग्री को तलाशी में दबोचा। ये सभी हुड जब्त कर लिए गए हैं। आरओ कफल्टिया ने बताया कि मास्क, कैप, अंगोछे के अलावा किसी भी तरह की सामग्री बांटने से चुनाव नियमों का उल्लंघन है। सूत्र बताते हैं कि इस तरह के 20 हजार हुडों को विधानसभा क्षेत्र में दबाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें