फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के संकल्प के साथ एनएसएस शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर का शुभारंभ करती प्राचार्य डॉ.संगीता गुप्ता। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट का सात दिनी विशेष एनएसएस शिविर प्राथमिक विद्यालय कलीगांव में शुरू हो गया है। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने गांव में जागरूकता अभियान संचालित कर लोगों को स्वच्छता, कोरोना महामारी से बचाव, पर्यावरण संरक्षण आदि के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने शिविर के दौरान गांव में रचनात्मक गतिविधियां संचालित करने की बात कही। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचिर जोशी के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास कर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान से शिविर की शुरुआत की। जिला समन्वयक डॉ. सुमन पांडेय के निर्देशन में आयोजित शिविर में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने पॉलीथिन मुक्त लोहाघाट के नारे लगाने के साथ आसपास बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। बौद्धिक सत्र में छात्र-छात्राओं ने भाषण, स्वरचित कविता, उत्तराखंड लोकगीत एवं पर्यावरण से संबंधित गतिविधियां प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रेनू पाटनी, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, एसआई मनोज सिंह, राहुल जोशी, संदीप बगौली, मीनाक्षी गोस्वामी, पीयूष चिलकोटी, प्रियांशी गोस्वामी, चारु लक्ष्मण, सलोनी हर्षित आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें