नेपाल सीमा से लगे जीआईसी मडलक में स्थाई प्रधानाचार्य सहित सभी रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर ?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज मडलक में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों और कर्मचारियों के खाली पदों को भरने की मांग के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। विद्यालय में खाली पदों को जल्द न भरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
पीटीए अध्यक्ष राजपाल सामंत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में 400 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसके बावजूद दो वर्ष से प्रधानाचार्य का खाली है। यहां के शिक्षकों को अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में भेजकर छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय में लिपिक न होने के कारण शिक्षकों को बाबू का कार्य भी करना पड़ रहा है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नहीं है। आक्रोशित अभिभावकों का कहना था कि सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यालय में सुविधाएं बढ़ाने के बजाय इसकी अनदेखी की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व प्रधान पूर्णानंद पंत, हेम पांडेय, रमेश राम, डॉ. परमानंद सरकार, बद्री सिंह, नवीन धौनी, संतोक रावत आदि ने प्रदर्शन कर स्थायी प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों, बाबुओं, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की तैनाती की मांग की।