फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन न होने से दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के स्थानीय डिपो से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले इस डिपो से कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन किया जाता था, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, ऋषिकेश, वाया देवीधुरा-शहरफाटक देहरादून के लिए 17 बस सेवाओं का संचालन किया जाता है। इससे मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधाएं मिल रहीं हैं लेकिन स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी हो रही है।
अब रोडवेज स्टेशन भी बदहाल है। कीचड़ और पत्थरों वाले उबड़ खाबड़ स्टेशन परिसर में चलते समय फिसलकर कई यात्री चोटिल भी हो चुके हैं। बस स्टेशन में डामरीकरण न होने के कारण बरसात में जलभराव से कीचड़ फैल जाता है।
विज्ञापन

शासन से अनुमति के बाद नए रूटों पर चलेंगी बसें
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि डिपो में कुल 36 बसें हैं, जिनमें से दो बस पर्वतीय क्षेत्रों के मानकों को पूरा कर चुकी हैं, जिसका संचालन टनकपुर से मैदानी क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों के संचालन की योजना नहीं है।
शासन से नए रूटों पर बसों के संचालन की अनुमति मिलने पर ही इन रूटों पर चलाने के लिए बसों की मांग की जाएगी। स्थानीय डिपो में बसों के संचालन के लिए मानकों के अनुरूप 98 चालक पर्याप्त हैं, लेकिन परिचालकों की कमी है। यहां 70 परिचालक हैं जबकि 18 परिचालकों के पद खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है।
पूर्व में कई ग्रामीण रूटों में चलती थी बस सेवाएं
लोहाघाट (चंपावत)। वरिष्ठ परिचालक और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई बार पुरस्कृत हो चुके भुवन चंद्र गहतोड़ी बताते हैं कि यूपी के समय में वर्ष 2003 से पहले लोहाघाट डिपो से पंचेश्वर-बरेली, बर्दाखान-बरेली, लोहाघाट-रीठासाहिब, लोहाघाट-देवीधुरा, लोहाघाट-ढोलीगांव, लोहाघाट-रौंसाल, लोहाघाट-चमदेवल रूटों पर बसों का संचालन होता था।
बाद में ग्रामीण क्षेत्रों में निजी टैक्सियों की संख्या लगातार बढ़ने से चलते रोडवेज बसों के लिए यात्रियों की कमी हो गई। इस कारण लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए डिपो की ओर से बसों का संचालन मजबूरन बंद करना पड़ा।
बस स्टेशन का सौंदर्यीकरण शीघ्र शुरू होगा
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज बस स्टेशन में नगर पंचायत की ओर से हाईमास्ट लाइट, सोलर हैंडपंप लगाया गया है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि बस स्टेशन में सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। इसके तहत स्टेशन में इंटरलॉकिंग टाइल, यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगाने के साथ विशेष लाइटिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें