फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट का जन औषधि केंद्र फिर से बंद

विज्ञापन
लोहाघाट में बंद पड़ा जन औषधी केंद्र। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र सितंबर के पहले पखवाड़े में दो बार बंद हो चुका है। इस कारण मरीजों को बाजारों से महंगी दवाएं खरीदनीं पड़ रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी केंद्र उनके अधीन न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। लोगों ने जन औषधि केंद्र के बंद होने पर गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र पिछले चार दिनों से बंद है। इससे पूर्व भी यह केंद्र इसी माह करीब चार दिनों तक बंद रहा था। उपचार के लिए अस्पताल में आने वाले रोगियों को चिकित्सकों की ओर से बाहर से दवाएं लिखी जा रहीं हैं। जन औषधि केंद्र बंद होने से लोगों को बाजारों से मंहगी दवाएं खरीदनी पड़ रहीं हैं। लोगों का कहना है कि यदि जन औषधि केंद्र खुलाता तो उन्हें केंद्र से सस्ती दवाएं मिलतीं, लेकिन बाजार से दवाएं लाने में उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों ने केंद्र बंद होने पर गहरी नाराजगी जता प्रशासन से तत्काल इसमें हस्तक्षेप कर इसे चालू करवाने की मांग की है। उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर का कहना है कि जन औषधि केंद्र उनके अधीन नहीं है। जन औषधि केंद्र खुलने या बंद होने में उनका कोई दायित्व नहीं है। इधर जन औषधि केंद्र के संचालक नवीन जोशी का कहना है कि केंद्र में तैनात एकमात्र फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए देहरादून गई हैं, उनके लौटने के बाद केंद्र का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें