फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाते डीएम विनीत तोमर और जिला पंचायत अध्यक्ष ज्यो? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। जिले में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, चंपावत में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और डीएम विनीत तोमर ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना किया। स्वच्छता रथ गांवों में जाकर दो अक्तूबर तक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा।
अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। वहां पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सीडीओ अनुराधा पाल, डीडीओ गोपाल गिरी, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, एसीवीओ डॉ. पंकज जोशी, युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र ध्रुव डोगरा आदि रहे। चंपावत में एसपी देवेंद्र सिंह पींचा, डीडीओ संतोष कुमार पंत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पांडेय, भगवत प्रसाद पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

झूमाधुरी मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
लोहाघाट (चंपावत)। महाकाली सोशल एंड यूथ वेलफेयर एसोसिएशन (शिवा) ग्रुप ने विकासखंड लोहाघाट के मां झूमाधुरी में स्वच्छता अभियान चलाया। पौधरोपण भी किया गया।
मां झूमाधुरी मेले के बाद शिवा ग्रुप के उपाध्यक्ष राज महर के नेतृत्व में युवाओं ने बुधवार को झूमाधुरी मंदिर क्षेत्र में बिखरे पॉलीथिन और कूड़े को एकत्र कर उसे नष्ट किया। इस मौके पर मनोज बिष्ट, पंकज बिष्ट, आलोक चंद्र पाटनी, पवन राय, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें