फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव में लोहाघाट का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत जिला युवा महोत्सव में लोक गीत पेश करते कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जनपद स्तरीय युवा महोत्सव में लोहाघाट की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। गोरलचौड़ मैदान में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में लोकगीत, शास्त्रीय गायन, बांसुरी वादन और तबला वादन में लोहाघाट प्रथम रहा। एकांकी में चंपावत ब्लॉक विजेता रहा। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में चारों ब्लाकों के सांस्कृतिक दलों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकांकी प्रतियोगिता में चंपावत प्रथम, पाटी दूसरे और लोहाघाट ब्लॉक तीसरे नंबर पर रहे। शास्त्रीय गायन में लोहाघाट के अजय कलखुड़िया, पाटी के विशाल पचौली, चंपावत की नेहा महर, बांसुरी वादन में लोहाघाट की आदित्य बिष्ट, चंपावत के जीवन कापड़ी, तबला वादन में लोहाघाट के अंकित जेाशी, पाटी के विशाल पचौली, बाराकोट के योगेश पचौली विजयी रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें