फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएफ की रकम को चीफ फार्मासिस्ट ने दिया धरना

विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में धरना दे रहे सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट जगदीश चंद्र कांडपाल का समर्थन करता - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट जगदीश चंद्र कांडपाल फार्मेसी दिवस पर धरना देने के लिए मजबूर हुए। सेवानिवृत्ति के 34 माह बाद भी बकाया राशि न मिलने से क्षुब्ध जगदीश ने शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

चीफ फार्मासिस्ट जगदीश 30 नवंबर 2018 को स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले देयकों के लिए उन्हें तरसना पड़ रहा है। उनका कहना है कि उन्हें फंड, पेंशन, एरियर का भुगतान में बेवजह लापरवाही की जा रही है। उन्हें सिर्फ ग्रेच्युटी ही मिल सकी है। जिला अस्पताल की ओर से कागजातों को देहरादून महालेखाकार कार्यालय भेजने की बात कही जा रही है, लेकिन महालेखाकार कार्यालय में उनके कागजात नहीं पहुंचे हैं।
इन देयकों के न मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी और अन्य परेशानी झेलनी पड़ रही है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने धरने को समर्थन दिया है। देयकों का जल्द भुगतान न होने पर संगठन के स्तर से आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी का कहना है कि जल्द भुगतान करवाने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के 10 फार्मासिस्टों ने किया रक्तदान
पिथौरागढ़। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जिले के 10 फार्मासिस्टों ने रक्तदान किया। इस दौरान 25 फार्मासिस्टों ने आपात स्थिति में रक्तदान के लिए अपने नाम और फोन नंबर ब्लड बैंक को उपलब्ध कराए।
फार्मासिस्ट पीएल वर्मा और गोपाल बिष्ट के निर्देशन में शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचे युुवा फार्मासिस्टों ने 10 यूनिट रक्तदान किया। फार्मासस्टों ने कहा कि जब भी किसी को आपात स्थिति में खून की जरूरत हो वह अपना खून देने के लिए मौजूद रहेंगे।
ऐसे 25 फार्मासिस्टों ने ऐसे रक्तदाताओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने इनकी सराहना की। उन्होंने सभी रक्तदान करने वाले फार्मासिस्टों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
फार्मासिस्ट विभाग के मजबूत स्तंभ : सीएमओ
चंपावत/टनकपुर। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग का मजबूत स्तंभ है। कोविड काल में फार्मासिस्टों ने बेहतरीन सेवा की है। विश्व फार्मेसी दिवस पर शनिवार को हुए कार्यक्रम में उन्होंने फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
पूर्व जिला महामंत्री मुकुल राय, भूपेश जोशी आदि ने फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान का आग्रह किया।
फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विष्णु गिरि गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला मंत्री सतीश चंद्र पांडेय ने संचालन किया। कार्यक्रम में पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी, डॉ. वीरेंद्र चौहान, मुख्य फार्मासिस्ट एमसी जोशी, सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट जेसी कांडपाल, सुरेश पाटनी, किरन जोशी, सुरेश जोशी, रोशन लाल विश्वकर्मा, शेखर सिंह सार्की, मनोज कुमार पुनेठा, प्रेमराम टम्टा आदि थे।
टनकपुर के अस्पताल में मरीजों को फल बांट कर गोष्ठी हुई। इसमें फार्मासिस्टों ने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य के निर्वहन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट अनिल गरकोटी, महेश चंद्र भट्ट, वीपी पंत, संजय विश्वकर्मा, प्रीतम लाल, निर्मला ओली, विजयश्री गहतोड़ी, अमित जोशी, हेमंत जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें