फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधुरा डिग्री कॉलेज के छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज में धरना देतें छात्र-छात्राएं। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के राजकीय आदर्श डिग्री कॉलेज में स्नातक में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने सोमवार को धरना दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा और कुमाऊं विश्वविद्यालय महासंघ के सचिव चेतन चम्याल के नेतृत्व में छात्रों ने मांगों की अनदेखी पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि सीटें कम होने से काफी छात्र दूसरे कॉलेजों में जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। छात्र स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 160 के बजाय 250 सीट करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने धरने के बाद प्राचार्या को ज्ञापन देकर सीटें नहीं बढ़ाए जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इस दौरान पंकज कुमार, पवन लमगड़िया, हिमांशु जोशी, सुदीप चम्याल, धीरज बिष्ट, सचिन जोशी आदि थे।
शिक्षक नहीं मिलने पर तालाबंदी करेंगे ग्रामीण
चंपावत। जीआईसी भिंगराड़ा में शिक्षकों की कमी दूर नहीं होने पर ग्रामीण तालाबंदी सहित चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इसे लेकर अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने पैरा लीगल वालंटियर उमेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में सोमवार को डीएम और डीईओ को ज्ञापन देते हुए दस दिन में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि शिक्षकों के आठ पद खाली होने से 350 से अधिक छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान गीता, रमेश सिंह, हरीश चंद्र, पुष्कर सिंह, बृजमोहन भट्ट, भुवन भट्ट आदि थे। डीईओ दिलेर सिंह राजपूत ने शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए शिक्षा महानिदेशक को पत्र भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें