फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
Death by Train in Banbasa
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ट्रेन की चपेट में आने से पचपकरिया निवासी अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। खटीमा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे पचपकरिया निवासी कलावती देवी (55) पत्नी जगदीश राम गढ़ीगोठ जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग से घर जा रही थी। रेल पटरियों को पार करते समय अचानक वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीण, परिजन तत्काल उन्हें उपचार को खटीमा के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पचपकरिया के प्रधान महेश मुरारी ने पुलिस को सूचित कर दिया है। उधर रेलवे प्रशासन को घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

रेलवे अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया है कि चार बजे के करीब वहां से गुजरने वाली 05322 टनकपुर से पीलीभीत को जाने वाली ट्रेन है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी ट्रेन से महिला के चपेट में आना बताया जा रहा है।
पुलिस मामले की तह में जाने को पूछताछ में जुटी हैं। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि कलावती का बड़ा बेटा चंडीगढ़ में काम करता है। परिजनों ने उसके आने पर ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें