फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कर पर रहे रोडवेज संविदा कर्मी

विज्ञापन
टनकपुर में प्रदर्शन करते रोडवेज संविदा कर्मी।संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नियमितीकरण की मांग के लिए उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन (चालक, परिचालक, तकनीकी कर्मचारी) का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अब वह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक क्रमिक अनशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंदोलनरत रोडवेज के संविदा कर्मी मांगें पूरी होने तक आंदोलन पर अडिग हैं। इस कारण शुक्रवार को उन्हें मनाने गए विधायक कैलाश गहतोड़ी को भी बैरंग लौटना पड़ा।
वहीं संविदा कर्मियों का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिला है उन्हें शनिवार तक निर्णय होने का आश्वासन मिला है। रोडवेज के संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से टनकपुर डिपो की बस सेवाएं प्रभावित रहीं। अन्य दिनों से आधी बसें ही चलीं।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन के मुताबिक कम यात्री आने से भी बसों का संचालन कम हो रहा है। वहीं आरएम पवन मेहरा ने बताया कि आंदोलनरत संविदा कर्मियों की मांगें शासन स्तर की हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है। मुख्यालय से जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका पालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आंदोलनरत कर्मियों के बस संचालन में बाधक बनने पर निगम मुख्यालय से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को कैलाश चंद्र भट्ट, कुशल प्रजापति, जोगा सिंह, कुलदीप गुप्ता, सुनील कलौनी ने क्रमिक अनशन किया। वहां शारदा शंकर, दीपक, भूपेंद्र पडियार, विनोद कुमार, विक्रम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें