फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित तीन युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
लोहाघाट पुलिस की गिरफ्त में स्मैक के साथ दबोचे गए आरोपी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस 4.75 ग्राम स्मैक के साथ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित तीन युवाओं को दबोचा है। आरोपियों से बरामद बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त करके एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दो आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसओ मनीष खत्री ने बताया कि शुक्रवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान पाटन पुल के पास बुलेट बाइक से आ रहे तीन युवा पुलिस को देखकर भागने लगे तो उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से स्मैक बरामद की गई।
एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से स्टेशन बाजार निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह ढेक के कब्जे से 2.10 ग्राम स्मैक, कोलीढेक निवासी मोहित सिंह ढेक के कब्जे से 1.25 ग्राम और प्रेमनगर निवासी कमल सिंह पाटनी के कब्जे से 1.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन

लोहाघाट में बढ़ रही स्मैक और चरस की तस्करी
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में चरस और स्मैक का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। करीब डेढ़ साल में लोहाघाट थाना क्षेत्र में चरस के आठ मामले पकड़े गए हैं जबकि स्मैक तस्करी के मामले 11 हैं। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि वर्ष 2020 में थाना क्षेत्र क्षेत्र में चरस के आठ मामलों में 7.8 किलो चरस और एक मामले में 2.30 ग्राम स्मैक जब्त की गई है।
वहीं वर्ष 2021 में छह माह के भीतर चार मामलों में 9.8 किलो चरस और 10 मामलों में 29.95 ग्राम स्मैक बरामद की चुकी है। इसके बावजूद लोगों का कहना है कि चरस और स्मैक तो पुलिस बरामद कर लेती है, लेकिन इनके सरगनाओं तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। चरस और स्मैक में पकड़े जाने के कुछ समय बाद युवक छूट जा रहे हैं। उसके बाद दोबारा इस धंधे में सक्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें