फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर बदलने के विरोध में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
चमोली में सॉफ्टवेयर बदलने के विरोध में प्रदर्शन करते सहकारी बैंक कर्मी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक चमोली में सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ कर्मचारियों ने प्रधान कार्यालय गोपेश्वर के अलावा चमोली सहित अन्य शाखाओं में बैंक प्रबंधक और शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि सॉफ्टवेयर बदलने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वह बेमियादी हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन चमोली की ओर से सहकारी बैंक चमोली में सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। यूनियन का कहना है कि बैंक में अब तक जो सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी सेवाएं बेहतर हैं। देश के अधिकांश व्यावसायिक बैंक इसी सॉफ्टवेयर को अपना रहे हैं, लेकिन यहां पर ऐसे कंपनी के सॉफ्टवेयर को ले लिया गया है जिनको बैंकिंग क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं है। इससे बैंकिंग व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। इसको लेकर बैंक कर्मचारियों ने 13 दिसंबर से आंदोलन शुरू किया हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को प्रधान कार्यालय गोपेश्वर में कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधक और शासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा यदि बैंक और कर्मचारी हित में यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वह बेमियादी हड़ताल शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में जीएस खत्री, अमित शाह, रोहित मारवाड़ी, शैलेंद्र रावत, जगदीप फरस्वाण, गौरव चंद्र, नीरज बिष्ट, शशि, कमलेश, अमित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं आदिबदरी में जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष नीरज बिष्ट ने कहा कि सभी जिला सहकारी बैंकों में कोर बैंकिंग सॉल्यूशन सीबीएस फिनेकल से काम होता है, अब इसकी जगह ऐसी कंपनी का सॉफ्टवेयर लाया जा रहा, जिसे बैंकिंग का कोई अनुभव नहीं है। बैंक ने इस कंपनी से अनुबंध भी कर लिया है। इसके विरोध में प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर बैंक के कर्मचारी देवेंद्र पैलू, कुशल सेठिया, प्रिया बहुगुणा आदि मौजूद रहे। वहीं बैंक के विरोध प्रदर्शन को आदिबदरी के प्रधान यशवंत भंडारी, रंडोली के प्रधान विक्रम नेगी, नरेश बरमोला और बलवंत भंडारी ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें