फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से लंबित मामले प्राथमिकता से निपटाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने राजस्व विभाग की मासिक बैठक लेते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को छह माह से अधिक समय से लंबित वादों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को संबंधित तहसीलों के अंतर्गत वाहनों की जांच, मजिस्ट्रेटी जांच, अवैध खनन, शराब तस्करी आदि निरीक्षण कार्यों की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। तहसील दिवस पर प्राप्त एवं अन्य तहसील स्तरीय शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के लिए। डीएम ने तहसील पोखरी व कर्णप्रयाग में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सिमली में एनडीआरएफ कैंपस की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, एसडीएम कुमकुम जोशी, सुधीर कुमार, संतोष कुमार पांडेय, रवींद्र ज्वांठा, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, एआरटीओ एल्विन रॉक्सी, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी के साथ ही कई तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें