फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग में अमन व टेमी रहे प्रथम

विज्ञापन
गोपेश्वर स्टेडियम में आयोजित मिनी मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस पर मंगलवार को गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिनी मैराथन का शुभारंभ भाजपा के रुद्रप्रयाग व चमोली विभाग संयोजक मनोज भंडारी ने किया।
विज्ञापन

अंडर 12 बालकों की दो किमी दौड़ में तनिष ने प्रथम, अभिनव बिष्ट ने द्वितीय, दिव्यांशु ने तृतीय व रोहित राणा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट पुरस्कार नितिन बिष्ट और रोशन कुंवर को दिया गया। अंडर 14 बालक व बालिका वर्ग की तीन किमी दौड़ में अमन ठाकुर व टेमी ने प्रथम, अंशुमान नेगी व अदिति ने द्वितीय, आदित्य नेगी व मीनाक्षी ने तृतीय, रुद्राक्ष व सृष्टि नेगी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट पुरस्कार सागर नेगी, शेषाद्री व अंजलि को दिया गया। अंडर 17 बालक वर्ग की पांच किमी दौड़ में रोहित राणा व आदित्य नेगी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय, अभिषेक ने तृतीय और चंदन सिंह ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अरविंद सिंह और निखिल पाल को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, जयवीर सिंह रावत, रमेश पंखोली, विक्रेंद्र चौहान, जयदीप झिंक्वाण, अजीत रावत, केसी पंत, पृथ्वी सिंह रावत, रघुनाथ बुटोला, कमल किशोर, लता झिंक्वाण, गोपाल बिष्ट, बबीता, रेखा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें