बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के समीप एक टेंपो ट्रैवलर पलटने से देर रात तक हाईवे पर जाम लगा रहा, जिससे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार देर शाम हाईवे पर अचानक तीर्थयात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलट गया। हालांकि तीर्थयात्रियों को कोई चोटें नहीं आईं, लेकिन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। गोविंदघाट थाना प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि हाईवे पर करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में टेंपो को क्रेन से हटाया गया जिसके बाद जाम खुला और यात्रियों ने राहत की सांस ली।