फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
चारधाम यात्रा को लेकर बदरीनाथ हाईवे पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते डीएम हिमांशु खुराना व एस? - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चारधाम यात्रा संचालन को हरी झंडी मिलने के बाद जिला प्रशासन भी यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु करने में जुट गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया। डीएम ने अधिकारियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए। कहा कि जिले की सीमा पर की वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को जिले की सीमा गौचर, पांडुवाखाल, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन यात्रियों को कोविड वैक्सीन लगनी है, उन्हें जिले की सीमा पर ही वैक्सीन लगाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यात्रा पड़ावों के अस्पतालों में दवा का पर्याप्त स्टॉक, एंबुलेंस और पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जल संस्थान को यात्रा पड़ावों पर स्टेंड पोस्ट, पानी की टंकियों व हैंडपंपों को सुचारु करने के निर्देश दिए गए। ऊर्जा निगम को बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब के यात्रा पड़ावों तक बिजली सप्लाई सुचारु करने के लिए कहा गया। वहीं, बैठक के बाद जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने चमोली से गौचर तक बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने चटवापीपल, कर्णप्रयाग पंचपुलिया, कालेश्वर, लंगासू, देवलीबगड़, मैठाणा, कुहेड़, बाजपुर और चमोली चाड़े के निरीक्षण के दौरान एनएचआईडीसीएल को इन संवेदनशील स्थानों में हर वक्त जेसीबी व मेन पावर की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही हाईवे को गड्डा मुक्त बनाने के निर्देश भी दिए।
गौचर बैरियर पर कोविड टेस्टिंग की व्यवस्था के निर्देश
डीएम हिमांशु खुराना ने जिले की सीमा गौचर में बैरियर लगाकर यहां पुलिस बल व चिकित्सा टीम की तैनाती के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को कोविड टेस्टिंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। कहा कि बैरियर पर कोविड टेस्टिंग व वैक्सीनेशन की जानकारी के लिए होर्डिंग्स, साइनेज लगाते हुए कोविड सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें