फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गांववासी के नेतृत्व में 52 सदस्यीय दल पहुंचा देवताल

विज्ञापन
देवताल में पूजा-अर्चना करने पहुंचे भक्तगण। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी के नेतृत्व में 52 सदस्यीय दल ने देवताल में पूजा-अर्चना की। यह इस वर्ष का तीसरा दल है, जो देवताल पहुंचा है। मोहन सिंह गांववासी वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष देवताल की यात्रा पर जाते हैं।
विज्ञापन

18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल चीन सीमा क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां तक पहुंचने के लिए प्रशासन और सेना की अनुमति लेनी जरूरी होती है। मंगलवार को गांववासी के नेतृत्व में दल देवताल पहुंचा। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता किशोर पंवार और अजय भट्ट ने देवताल को सीमा दर्शन के तहत आम लोगों की आवाजाही के लिए खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री और बदरीनाथ विधायक से भी वार्ता की गई है। यदि देवताल को पर्यटन सर्किट से जोड़ दिया गया तो यहां पर्यटकों का हुजूम उमड़ेगा। साथ ही स्थानीय लोगों का पर्यटन व्यवसाय भी बढ़ेगा। इस मौके पर बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, देवस्थानम बोर्ड के अपरमुख्यधिकारी बीडी सिंह, बालकदास, मोहन सिंह, विजयंत रावत, राजेश मेहता, विमलेश पंवार, संगीता मेहता और मंजू पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें