फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरा रूप सुंदर देखकर चंद्रमा शरमा गया और छुप गया......

विज्ञापन
बागेश्वर की रामलीला में सीता को हर ले जाता रावण। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नुमाइशखेत और भराड़ी के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन जारी है। रामलीला के छठे दिन बागेश्वर में खर-दूषण वध, सीता हरण का मंचन किया गया। भराड़ी में सूर्पणखा नासिका छेदन और खर-दूषण वध का मंचन हुआ। काफी संख्या में आए दर्शकों ने रामलीला का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

नुमाइशखेत मैदान में सूर्पणखा और खर-दूषण संवाद से रामलीला की शुरुआत हुई। खर और दूषण राम-लक्ष्मण से युद्ध करने आते हैं।
वह युद्ध में मारे जाते हैं। सूर्पणखा अपने भाई रावण के दरबार जाती है। इसके बाद मारीच के रूप बदलकर सोने का हिरन बनने से लेकर शबरी - राम मिलन तक की लीला का मंचन किया गया। इधर, मां बाराही रामलीला कमेटी की ओर से भराड़ी में चल रही रामलीला के छठे दिन की रामलीला की शुरुआत पंचवटी में सूर्पणखा के प्रवेश से हुई। सूर्पणखा रूप बदलकर राम और लक्ष्मण को रिझाने का प्रयास करती है।
क हती है कि मोरा रूप सुंदर देखकर चंद्रमा शरमा गया और छुप गया। राम के इशारे पर लक्ष्मण सूर्पणखा की नाक काट देते हैं। इसके बाद रामलीला में खर-दूषण वध तक की लीला का मंचन किया जाता है। इससे पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी और महामंत्री हेम कपकोटी ने पर्दा पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर खीम सिंह ऐठानी, हरीश ऐठानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भराड़ी शेर सिंह ऐठानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें