फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन पर डटे रहे उपनल कर्मचारी

विज्ञापन
बागेश्वर में धरना देते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए धरने पर बैठे कोविड उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को डेढ़ महीना हो गया है। कर्मचारियों ने सरकार और विभाग पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। जल्द विभाग में समायोजन या सेवा विस्तार की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को डीएम कार्यालय परिसर में उपनल कर्मचारियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होेंने कहा कि विभाग ने कोरोना काल में सेवा लेने के बाद कर्मचारियों को बेरोजगारी में धकेल दिया है। दो साल की सेवा करने के बाद अब कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग से उन्हें हटाने के बाद कई कार्य प्रभावित हो गए हैं। संविदा कर्मियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेेतावनी दी है। वहां पर बलवंत सिंह, पूजा कनौजिया, संजय कनौजिया, आनंद प्रसाद, सुरेश चंद्र, गोविंद परिहार, खीम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें