फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 109 मामलों का हुआ निपटारा

विज्ञापन
बागेश्वर के जजी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निपटारा करते जज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। लोक अदालत में पारिवारिक, फौजदारी, बैंक वसूली समेत 109 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने बताया कि अदालत में अपर जिला जज पंकज तोमर ने एमएसीटी के एक मामले का आठ लाख रुपये का सुलह समझौता कराया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) गुंजन सिंह ने पारिवारिक वाद और बैंक वसूली के चार में से तीन मामलों में दो लाख रुपये का समझौता कराया। उन्होंने बैंक से संबंधित प्री लिटिगेशन के पांच मामलों में 1.22 लाख रुपये का समझौता भी कराया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रिजवान अंसारी ने फौजदारी वाद, एनआई अधिनियम, वैवाहिक वाद और श्रमिक वाद के 90 मामलों में 12,93,270 रुपये का समझौता कराया। उन्होंने बैंक से संबंधित प्री लिटिगेशन के चार मामलों में 7,97,211 रुपये का समझौता भी कराया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विवेक शर्मा ने गरुड़ बैंच में छह वैवाहिक वाद और फौजदारी वाद के मामलों का हल करते हुए 81 हजार रुपये का समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें