बागेश्वर के डिग्री कॉलेज पुतला दहन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पीजी कॉलेज को कैंपस का दर्जा मिलने के बावजूद निदेशक की नियुक्ति और अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। एनएययूआई ने इसके विरोध में सरकार का पुतला जलाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कहा कि परिसर को दो से तीन बार कैंपस का दर्जा दिए जाने के बाद भी इसे पूर्ण नहीं किया गया है। जल्द कैंपस के कार्य धरातल पर नहीं उतारे गए तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। वहां पर गोविंद चंदोला, गणेश कुमार, जयदीप कुमार, सरिता हरड़िया, प्रकाश आदि थे।